मध्य प्रदेश

सिलवानी पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, नगर में सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

सिलवानी। गुरुवार को शाम पुलिस द्वारा गणना के उपरांत नगर में पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी पूनम सविता ने पुलिस बल के साथ किया।
यह पैदल मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर परिषद, छोटी पुलिया, गांधी चौक, बजरंग चौराहा होते हुए सियरमऊ रोड तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस द्वारा नगर में यातायात और मार्ग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि पैदल मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।

Related Articles

Back to top button