मध्य प्रदेश
जनशिक्षा केंद्र बम्होरी के अंतर्गत प्रतापगढ़ संस्था में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

सिलवानी। जनशिक्षा केंद्र बम्होरी के अंतर्गत संचालित संस्था प्रतापगढ़ में आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि हाकम सिंह लोधी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की।
इस अवसर पर सिम्मी अहके (पालक) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी तथा शिक्षा के प्रति उनकी नियमितता और लगन में वृद्धि होगी।
जनशिक्षा केंद्र के समन्वयक व संस्था के शिक्षकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस प्रकार की योजनाएं भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।



