बम्हौरी में पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण हेतु नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सिलवानी। के कस्बा बम्होरी में शासकीय पशु चिकित्सालय विगत कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। वर्तमान में उसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वह कभी भी ध्वस्त हो सकता है, जिससे जन एवं पशुधन की गंभीर हानि की आशंका है।
इस विषय में संबंधित विभाग को कई बार भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने तथा मरम्मत/निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में अवगत कराया गया है, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है और न ही किसी प्रकार का निरीक्षण किया गया है।
क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों के लिए यह चिकित्सालय अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः निवेदन है कि पशु चिकित्सा सेवाओं की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।
ज्ञापन देने वालों में आयुष्मान शर्मा, मिथुन भैया लोधी, राजेश शर्मा , युवराज, हेमंत, सुमित आदि उपस्थित रहे।




Your writing has a way of resonating with me on a deep level. I appreciate the honesty and authenticity you bring to every post. Thank you for sharing your journey with us.