साजिश करके झूठा आवेदन दिलाने वाले पर एफआईआर की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले से झूठी शिकायत करने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही मामला जिले के तेंदूखेड़ा थाने से आया है जहां पर जगदीश सिंह लोधी निवासी ग्राम जमुनाखेड़ा के द्वारा थाना तेंदूखेड़ा में उपस्थित होकर एक आवेदन देकर बताया गया है कि दिनांक 27 अगस्त 2025 को अर्पित बड़कुल के द्वारा मुझे भ्रमित करके गुमराह करके झूठी जानकारी देकर यह बताया गया कि आपका ट्विटर अकाउंट एक व्यक्ति चल रहा है अर्पित बड़कुल मुझे तेंदूखेड़ा थाना लेकर गया मैंने उससे बोला कि यह आवेदन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ देना है लेकिन अर्पित बड़कुल आवेदन पहले से बनाकर रखे हुए था और उस आवेदन में नाम की जगह पर खाली स्थान था जैसे ही आवेदन देने लगे तो अर्पित बड़कुल ने अज्ञात ना लिखकर वहां द्वेष पूर्ण भरत साहू का नाम लिख दिया मेरे मना करने के बाद भी अर्पित बड़कुल ने यह कृत्य किया, हफ्ते पहले हिंदू समाज को गाली देना के कारण अर्पित बड़कुल के खिलाफ तेंदूखेड़ा थाने में धारा 296, 299 के तहत मामला दर्ज हुआ है जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी इस रिपोर्ट के बचाव में अर्पित बड़कुल के द्वारा यह साजिश करके झूठा आवेदन दिलवाया गया है अर्पित बड़कुल के द्वारा ही मुझे ट्विटर अकाउंट के स्क्रीनशॉट दिखाए गए थे मैं कीपैड फोन उपयोग करता हूं मैं एंड्रॉयड फोन के बारे में कुछ भी नहीं जानता हूं मुझे अर्पित बड़कुल के द्वारा ही बहलाया, फुसलाया गया और गुमराह करके तेंदूखेड़ा थाने में भरत साहू के खिलाफ द्वेष भावना रखते हुए आवेदन दिलवाया गया ऐसे साजिश करके झूठे आवेदन देने वाले अर्पित बड़कुल के खिलाफ मैं थाना मेंने उपस्थित होकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में यह इस प्रकार की हरकत किसी के भी साथ ना कर सकें।





