मध्य प्रदेश

सेंट थॉमस कॉन्वेंट में एक दिन पहले ही शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें संस्था की मैनेजर सिस्टर बलसा, संस्था की प्राचार्या सिस्टर मरीना, प एस ठाकुर एवं अन्य शिक्षकगणों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में उनके प्रतिबिंब पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपने संस्था के समस्त शिक्षक गणों का तिलक लगाकर सम्मान किया। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मरीना ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने और बड़ों का सम्मान करने की शिक्षा दी।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की हेड गर्ल अनन्या श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button