मध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों ने किया थाने का भ्रमण, पुलिस का कामकाज को देखा

सिलवानी । सोमवार को द संस्कार वैली स्कूल के छात्राओं ने सिलवानी थाने का भ्रमण किया। उन्हाेंने पुलिस के कामकाज के तौर तरीकों के बारे में जाना। छात्राओं को थाने पर होने वाली एफआईआर, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पूनम सविता ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहने की बात कही । इस दौरान उन्होंने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट के अंतर्गत घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों के बारे में बताया। उन्हें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु सभी को जागरूक किया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, लड़के लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button