मध्य प्रदेश

पीएम श्री कन्या शाला पहुँचे प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार, छात्राओं से की मुलाकात

विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना, प्राचार्य को दी बधाई
सिलवानी। रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायणसिंह पंवार ने शुक्रवार को नगर की पीएम श्री कन्या शाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री पंवार एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंत्री पंवार ने विद्यालय प्राचार्य को बधाई दी और कहा कि पीएम श्री कन्या शाला रायसेन जिले के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की प्रगति की सराहना की और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यालय में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की और शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू , नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक भाजपा नेता राजपाल सिंह राजपूत, विभोर नायक, विजय शुक्ला, गोपाल सिंह राजपूत, प्रदीप कुशवाहा, मोनू मतांबर, भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू , पीएम श्री विद्यालय प्राचार्य सोनल नामदेव सहित स्कूल स्टाफ, पालकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button