छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण में अधिकांश में होमोग्लोबिन की कमी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शा. कन्या एमएलबी हॉयर सेकंडरी स्कूल में बीईओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव की पहल पर कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्कूल प्रांगण में लगाया गया। ओपीडी में दर्ज 600 छात्राओं में से 553 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, अधिकांश होमोग्लोबिन की कमी, कमजोरी, वीपी पीड़ित मिली।
बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर के नेतृत्व में डॉ. चंद्रमोहन गूजर, डॉ. बबलू साहू एवं मेडिकल टीम सदस्यों में किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मिथुन यादव , लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार , प्रभारी एसटीएस प्रीतम सिंह ठाकुर, स्टॉफ नर्स पुष्पा शर्मा, फार्मासिस्ट सुनील मंडलोई, आरकेएस के काउंसलर मिथुन यादव, मल्टी टास्क वर्कर सोनू खत्री, अकरम खान, आशा कार्यकर्ता मीना नायक, शिवकुमारी यादव इत्यादि की हेल्थ टीम ने कक्षा 6 वीं से कक्षा 12 वीं तक की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने बताया कि छात्राओं का हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रेशर , सुगर , नेत्र परीक्षण इत्यादि सहित सभी जांचे किए जाने पर 17 छात्राओं में खून की ज्यादा कमी पाई गई एवं 3 छात्राओं का टीबी परीक्षण के लिए नमूने लिए गए है। वैसे अधिकांश ग्रामीण अंचल से अध्ययन के लिए आने वाली छात्राओं में होमोग्लोबिन खून की कमी के कारण सिरदर्द , चक्कर एवं आंखों की कमजोरी के अतिरिक्त थकावट रहने की शिकायत पाई गई है।
उनमें कुछ जांचों के लिए छात्राओं को हॉस्पिटल बुलाया गया है।
छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं भी दी गई और हॉस्पिटल में जांच होने के बाद रेग्युलर इलाज कराए जाने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त खून की कमी दूर किए जाने के लिए दवाओं के साथ भोजन में खून बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो को लेने ओर तनाव दूर किए जाने की सलाह भी दी गई है।
बीएमओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे ताकि स्कूल की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो जाए और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर के माध्यम से उचित मार्गदर्शन मिल जाए।



