मध्य प्रदेश

थाना प्रभारी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, दुकानदारों को दी गई आवश्यक हिदायतें

सिलवानी। दीपावली पर्व को देखते हुए सिलवानी पुलिस द्वारा पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। यह बाजार शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साईं खेड़ा रोड, सिविल अस्पताल के समीप अस्थायी रूप से स्थापित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने सभी पटाखा विक्रेताओं की दुकानों का जायजा लिया और उनके लाइसेंस की जांच की। सभी दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस पाए गए। साथ ही, दुकान व्यवस्था, सुरक्षा मानकों एवं बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
पुलिस द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रात के समय प्रत्येक दुकानदार स्वयं अपनी दुकान पर मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही, अग्नि सुरक्षा के तहत रेत की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने की समझाइश दी गई।
निरीक्षण के दौरान बाजार की संपूर्ण स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई। पुलिस ने सभी व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु सतर्क रहने की हिदायत दी और आगामी दिनों में भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button