मध्य प्रदेश

स्वदेशी मेले में हुई पारंपरिक लोक गीतो की प्रस्तुति

मंडीदीप । पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम अंतर्गत सरसंघकार्यवाह सीमा भारद्वाज दीदी जी प्रभारी व लघु उद्योग भारती से प्रतिभा शुक्ला दीदी जी सह प्रभारी जी की गरिमामय उपस्थिति में स्वदेशी जागरण मंच की भाई बहनों की संपूर्ण टीम इस मेले के आयोजन को सफल करने में लगी हुई है इसी तरमता में पारंपरिक लोकगीतों का आयोजन मुक्त आकाश के नीचे स्वदेशी जागरण मंच से किया गया।
इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ संगीता चौरसिया थी। विभिन्न क्षेत्र से पधारे कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश स्तुति से हुई। बालिका आयना ने नृत्य से प्रस्तुति दी वही संदेश अग्रवाल जी व प्रवीण जी ने भजन प्रस्तुति ने समा बांध दिया। बुदेलखंडी लोक गीत की प्रस्तुति उमा सक्सेना जी व टीम ने दी वही बधाई की प्रस्तुति ज्योति व रजनी शर्मा ने दी।
नवीन स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत दी व कविता पाठ भी किया गया।सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट व पटका पहनकर उन सभी का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button