गौ सेवा की मिसाल: जलपात्र से जागी संवेदना, चित्रगुप्त समाज बना सहभागी

रायसेन। भीषण गर्मी में जहां इंसान पानी के लिए व्याकुल है, वहीं बेजुबान गौ माता की प्यास बुझाने के लिए शहर में एक प्रेरणादायक पहल शुरू हुई है। भगवान चित्रगुप्त राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से सामाजिक बंधुओं द्वारा विधिवत पूजन कर गौ माता के लिए जलपात्र अभियान की शुरुआत की गई।
चित्रगुप्त समाज ने एक बड़ा संदेश दिया है, सेवा के लिए बड़े संसाधन नहीं, बल्कि बड़ा मन चाहिए। जल से भरा एक पात्र न केवल गौ माता की प्यास बुझाएगा , बल्कि समाज में दया, करुणा और जिम्मेदारी की भावना भी जाग्रत करेगा।
चित्रगुप्त समाज अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना ने कहा कि यदि प्रत्येक घर, दुकान और मोहल्ला एक-एक जलपात्र रखने का संकल्प ले ले, तो कोई भी गौ माता प्यास से व्याकुल नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा कार्य में बच्चों, माताओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से प्रेरणादायक है, जो आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ रही है।
इस अवसर पर समाज ने रायसेन जिला विकास समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया, जिनकी प्रेरणा से यह अभियान शुरू हुआ। मंदिर पर मंदिर के पुजारी एवं संजीव भाई मातृशक्ति में योगिता सक्सेना सत्यम श्रीवास्तव सौभाग्य श्रीवास्तव एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही



