घर – घर जाकर चला रहे संपर्क अभियान सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

सिलवानी। वीर शिवाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते विद्यालय से संपर्क कर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार युक्त वातावरण मिल सके। विद्यालय परिवार के द्वारा घर घर पहुंच कर अभिभावको से संपर्क किया जा रहा है। था बच्चो के प्रवेश हेतु प्रेरित किया जा रहा है। प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक प्रवेश दिए जा रहे हैं। इच्छुक अभिभावक प्रवेश फॉर्म विद्यालय कार्यालय से प्रातः काल से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सीमित सीटों के कारण प्रवेश पहले आओ पहले पाओश् के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय प्रशासन ने उन अभिभावकों से भी विशेष आग्रह किया है, जिनका पिछले सत्र का शुल्क बकाया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे शीघ्र ही विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपना बकाया शुल्क जमा करें। विद्यालय के प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शैक्षणिक संस्थान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का केंद्र भी है।
इसमें विद्यालय प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत, लीलाराम प्रजापति, देवेंद्र दुबे, आशीष श्रीवास्तव, पिंकी नामदेव, सुशीला सराठे, माधुरी चौरसिया, वंदना यादव, ज्योति श्रीवास्तव, रूपवती यादव, सुनीता जैन सहित अन्य दीदी, आचार्य संपर्क अभियान में सम्मिलित रहे।



