हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन

बेगमगंज । नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित अनाज व्यापारी स्वर्गीय पदमचंद जैन के तीसरे पुत्र राजेश जैन राजू की धर्मपत्नी का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दुखद निधन हो गया।खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान शोक स्वरूप बंद किए गए।सूत्रों के मुताबिक आज बुधवार की सुबह करीब 6 बजे राजेश जैन राजू की धर्मपत्नी सीमा जैन 48 वर्ष अपनी छत पर गेहूं सूखाने के लिए गई थी, जैसे ही उन्होंने पॉलिथीन धोकर उसका पानी फटकारा तभी हवा में उड़कर पॉलिथिन सामने से निकली हाईटेंशन लाइन के ऊपर जाकर चिपक गई। जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।छत पर धम्म से किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनकर मुकेश जैन के मकान में रहने वाला किराएदार राजेश यादव अपनी छत पर देखने पहुंचा तो उसने देखा कि सीमा जैन अपनी छत पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। तब उन्होंने पड़ोसी राजेश जैन को इसकी सूचना दी।परिजनों भागते हुए छत पर पहुंचे तो उन्होंने दर्दनाक मंजर देखा। ओर पुलिस को सूचना दी। उनकी मौत हो चुकी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।



