धार्मिकमध्य प्रदेश
रैकवार समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई केवट जयंती

खिलवानी। नगर के जमुनियापुरा स्थित राममंदिर परिसर में रैकवार समाज द्वारा भक्तराज देवर/केवट जी की जयंती श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ, भगवान नाम कीर्तन तथा कन्या भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तराज केवट जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित भगवान नाम कीर्तन में नगर की विभिन्न मंडलियों ने भाग लेकर भक्ति रस की प्रस्तुति दी।
वक्ताओं ने भक्तराज केवट महाराज के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा भाव, समर्पण और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।



