मध्य प्रदेश

हड़ताली पटवारियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने, हनुमानजी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पिछले 4 दिन से अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों द्वारा आज पटवारी संघ के अध्यक्ष मनीष चौरसिया, मनोज अठ्या, सुशील श्रीवास्तव, अंकुर दुबे, महेश कात्यावर, रामकृष्ण शाह, सजल भाईजी, देवेश नेमा, कमलेश अहिरवार, भगवान सिंह राय, अजयसिंह धाकड़, योगेंद्र दुबे, शुभम जैन, मुकेश रघुवंशी, मनमोहन सिंह तोमर, सरिता यादव, रेखा राज, काजल गुप्ता , सोनम रजक, ओमप्रकाश भगत, राजेश शर्मा, विशाल गिरी, शशांक श्रीवास्तव प्रजापाल, अभिषेक पंथी, अमित श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, रविशंकर पंथी इत्यादि के द्वारा अपनी मांगों के संदर्भ में आज नगर के सुप्रसिद्ध स्थान श्रीहनुमान मंदिर कोलू घाट पहुंच कर सभी पटवारियों ने सर्व प्रथम पूजा अर्चना की ।उसके बाद अपनी न्योचित मांगों के संबंध में ज्ञापन का वाचन करते हुए कि हे केसरीनंदन पवनपुत्र जी विषय अंतर्गत निवेदन है कि मध्य प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांग के लिए मध्य प्रदेश शासन से निरंतर याचना कर रहे हैं ओर संघर्षरत है।
आपसे निवेदन है कि वर्तमान सरकार ने सभी संवर्गो के लिए वेतनमान , पदोन्नति इत्यादि के संबंध में आदेश प्रसारित कर दिए गए हैं। लेकिन हम पटवारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
अतः केसरी नंदन, हे मंशापूर्ण आप सर्वशक्तिमान है तो मप्र सरकार एवं सत्ता में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें कि जिससे उन्हें हमारी समस्याओं का ज्ञान हो सके। सरकार संवेदनशील बनकर हमारी न्यास संगत मांगों का निराकरण करके यथा शीघ्र स्वीकृत करें। जिससे कि हम समस्त पटवारी अपने-अपने कर्तव्य पर वापस लौट सके। हे ..!, पवनपुत्र आप सर्वसमर्थ है तो हम भक्तों की करबद्ध प्रार्थना है कि हमारी विनती को स्वीकार करें।

Related Articles

Back to top button