मध्य प्रदेशराजनीति

11 चुनाव जीतने वाले देश के एकमात्र नेता कमलनाथ की तुलना किसी से नहीं – हरीश चौधरी

नकुलनाथ को 5 लाख मतों से जिताने का लक्ष्य – जीतू पटवारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान*।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ के जिला मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी व मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ की विशेष उपस्थिति में आयोजित दो दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अगला लोकसभा चुनाव नकुलनाथ जी को पांच लाख मतों से जिताएंगे ।  प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छिंदवाड़ा ही एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां से श्री कमलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नौ बार लोकसभा सांसद रहे दो बार से विधायक हैं व अलका नाथ एवं श्री नकुलनाथ सांसद रहे हैं  ।
राजनीतिक दल के लोग आप जैसे कार्यकर्ताओं से मिलना चाहते हैं कि आप लोग लगातार श्री कमलनाथ जी को विजय बनाकर कैसे रिकॉर्ड बनाएं है ।
शिकारपुर निवास पर पूर्व सांसद नकुलनाथ से छिंदवाड़ा विधान सभा प्रभारी करण सिंह चौहान ने लंबी मुलाकात की और उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के संचार के लिए अब आवश्यक हो गया है अब आप भी लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें ।  जिस तरीके से आप छिंदवाड़ा में प्रत्येक माह आते हैं ।
इसी तरह आप भोपाल में कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए कार्यक्रम बनाएं जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा छिंदवाड़ा प्रभारी के साथ और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई ।
*चलो मित्र करण गाड़ी में बैठो तुम तो छिंदवाड़ा के प्रभारी हो*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बड़े ही मित्रता के अंदाज में करण सिंह चौहान को जबलपुर में कहा चलो मित्र गाड़ी में बैठो तुम तो छिंदवाड़ा के प्रभारी हो ।  और जबलपुर से छिंदवाड़ा तक एक साथ यात्रा कर पुरानी यादें ताजा की जब जीतू पटवारी इंदौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार धार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और करण सिंह चौहान कटनी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करते थे साथ मिलकर भोपाल व दिल्ली में बहुत से आंदोलन में भाग लिया ।
जबलपुर से छिंदवाड़ा यात्रा के दौरान साथ में मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे जबलपुर प्रभारी राजकुमार खुराना भी साथ थे।
इस अवसर पर कटनी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, एडवोकेट एवं मीडिया प्रभारी संदीप जायसवाल जीतू महामंत्री रॉबिन पीटर उसने भी सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर अभिवादन किया ।

Related Articles

Back to top button