पर्यावरणमध्य प्रदेश

हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भोपाल। हरियाली अमावस्या के अवसर पर कीर्ति अभिनव होम्स कॉलोनी में महिलाओं ने शिव-पार्वती एवं प्रकृति पूजन के साथ भजन-कीर्तन और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर अपने सुहाग की रक्षा एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही पीपल वृक्ष का पूजन कर उसकी परिक्रमा की गई। महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सविता भदौरिया, सुमन शर्मा, सुनीता लोधी, सोनम चौहान, पुष्पा ठाकरे, प्रीति नायक, तनु लोखंडे, पल्लवी जोशी, वंदना जोशी, सुनीता, डाली चौरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button