उमरियापान पुलिस ने किया अपहृता को 48 घंटे के भीतर किया सकुशल दस्तयाब, परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले में नाबालिग बालिकाओं एवं गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित व त्वरित दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है ।
घटना के संबंध में ग्राम झुमकी निवासी फरियादिया ने दिनांक 15/09/2026 को थाना उमरियापान में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध क्रमांक 285/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । नाबालिग बालिका से जुड़े इस गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत त्वरित दस्तयाबी के निर्देश दिए गए थे ।
गठित पुलिस टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूत्रों की मदद से संभावित ठिकानों पर लगातार सघन पतारसी की । टीम के सतत प्रयासों के फलस्वरूप अपहृता का सुराग लगाकर उसे रिपोर्ट दर्ज होने के महज 48 घंटे के भीतर दिनांक 17/09/2026 को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया ।
दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उमरियापान पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया ।



