मध्य प्रदेशराजनीति

रायसेन जिले की तीनो नगर पालिका एवं एक नगर परिषद पर भाजपा का कब्‍जा

रायसेन। सोमवार को सम्पन्न हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में जिले की तीनो नगर पालिका एवं एक नगर परिषद पर भाजपा ने कब्‍जा जमा लिया है। सोमवार को हुए अध्‍यक्ष पद के चुनाव में सबसे ज्‍यादा कशमकश एवं रौचकपूर्ण मुगाबला रायसेन नगर पालिका में देखने को मिला। रायसेन नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने अपनी सरकार बना ली है। यहां पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष जमना सेन की पत्‍नी श्रीमती सविता सेन अध्‍यक्ष घोषित की गई हैं। करीब एक पखवाड़े से चल रही जोड़-तोड की राजनीति का आज अंत हुआ, कलेक्‍ट्रेट परिसर में हुए अध्‍यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी श्रीमति सविता सेन को 10 एवं कांग्रेस की श्रीमति किरण राजकिशोर सोनी को 8 वोट मिले। भाजपा का बहुमत होने पर भाजपा की अधिकृत प्रत्‍याशी श्रीमति सविता जमना सेन को नगर पालिका का अध्‍यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह मंडीदीप नगर पालिका में भी भाजपा का ही दबदबा रहा, यहां भाजपा की श्रीमति प्रियंका राजेन्‍द्र अग्रवाल अध्‍यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमति जाहिदा खान को हराया। श्रीमति प्रियंका राजेन्द अग्रवाल को 21 और श्रीमति जाहिदा खान को 5 वोट मिले। कांग्रेस के दो पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग।
इसके अलावा नगर पालिका बेगमगंज में भी भाजपा के संदीप लोधी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस की क्रास वोटिंग बेगमगंज नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा के संदीप लोधी को 15 वोट और कांग्रेस के राजेश यादव को 3 वोट मिले।
नगर परिषद उदयपुरा में श्रीमती सीमा ब्रजेन्‍द्र सिंह राजपूत को अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी मिली है। 15 वार्डो की नगर परिषद उदयपुरा में कुल 11 वोट मिले भाजपा को । जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती शिखा राजेन्द्र रघुवंशी को 4 वोट मिले। यहाँ भी 1 वोट कांग्रेस की क्रॉस हुई।
बेगमगंज के विजयी जुलूस में पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक रामपाल सिंह राजपूत सम्मिलित हुए और आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button