मध्य प्रदेश
जान पर खेलकर बहते हुए व्यक्ति को बचाया
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । शुक्रवार को देवनगर बम्होरी मार्ग के ग्राम छीतापार के पास इक्यावन नदी पुल पर पानी अजाने के कारण एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल के साथ फंस गया, उसको को बचाने के लिए अमजद मंसूरी बम्होरी द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए व्यक्ति को बचाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे देवनगर बम्होरी मार्ग के ग्राम छीतापार के पास इक्यावन नदी पुल पर नारायण सिंह मीणा निवासी ग्राम दिल्हारी किसी कार्य से वापिस मोटर साइकिल से ग्राम नकतरा से अपने घर दिल्हारी आ रहा था। तभी तेज बहाव में बह बाइक के साथ बहने लगा जिससे अमजद मंसूरी निवासी बम्होरी ने सकुशल बचा लिया।



