तीन साल से सहायता राशि के लिए भटक रही विधवा महिला

सिलवानी। ग्राम समनापुर की एक विधवा महिला तीन साल से दुर्घटना में पति की मौत के बाद सहायता राशि के दर दर भटक रही हैं। एक बार फिर एसडीएम को आवेदन देकर सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।
अनारबाई पति स्वर्गीय रामेश्वर गौड निवासी समनापुर ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरे पति रामेश्वर की मृत्यू दिनॉक 11/04/2022 को मोटर साईकिल से एक्सीडेन्ट में हो गई थी। जिसकी सहायता राशि के लिए मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच को आवेदन किया गया था। और सचिव सरपंच ने कहा कि मै तुम्हारे पति की सहायता राशि तुम्हारे खाते में डलवा दूँगा । लेकिन मेरे पति की मृत्यु को लगभग 3 वर्ष हो चुके है। लेकिन आज दिनॉक तक मेरे पति की कोई सहायता राशि मेरे खाते मे नही आई है।
सहायता राशि के लिए कई बार जनपद पंचायत कार्यालय भी गई थी तो कार्यालय के कर्मचारी के द्वारा मुझसे कहा गया कि हमारे यहा से तुम्हारे पति की सहायता राशि डल चुकी है। लेकिन मेरे खाते में आज तक नही पहुंची है। और मे मेरे ग्राम के सचिव सरपंच के पास जाती हूँ तो उनका कहना कि मैं कल डलवा दूंगा परसो डलवा दूंगा । वह भी मुझे घुमा रहे है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव चांद अली का कहना है कि संबल योजना के तहत प्रकरण तैयार कर जनपद पंचायत से वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया था। और राशि भी वहां से किसी गलत खाता नंबर में डल गई। उक्त हितग्राही के खाते में राशि के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।



