मध्य प्रदेश

स्वच्छता अभियान को ग्रहण लगा रहे आवारा सूअरों का झुंड

सिलवानी। नगर व घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने कई तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री स्वयं सार्वजनिक मंच से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। स्वच्छता को लेकर लोगों में समझ बढ़ी हैं और जागरूकता आई हैं, लेकिन अभी भी समस्याएं बरकरार हैं। नगर में स्थानीय प्रशासन द्वारा साफ-सफाई व नगर को स्वच्छ रखने अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर नगर में घूम रहे आवारा सूअरों का झुंड साफ-सफाई व स्वच्छता अभियान को ग्रहण लगा रहा हैं। नगर परिषद द्वारा आवारा सुअर को पकड़ने व ठोस कार्रवाई नहीं करने से सूअर पालकों के हौसले बुलंद हैं। नगर में दिनोंदिन आवारा सूअरों की तादाद बढ़ती नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि पूर्व के वर्षों में स्थानीय प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी कर सूअर पालकों को समझाइश दी गई थी। इसके बाद नगर से आवारा सूअरों का लगभग पलायन हो गया था। परंतु दोबारा नगर में सूअरों की बड़ी तादाद नगर के प्रत्येक वार्ड में गदंगी फैलाते नजर आ रही हैं। इसको लेकर स्थानीय नागरिक परेशान हो रहे हैं। नगरवासियों ने जल्द इस पर कार्रवाई करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की हैं।

Related Articles

Back to top button