मध्य प्रदेश

गुरुवार को 27.9 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा,15 फरवरी के बाद और बढ़ेगा पारा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मौसम के मिजाज जिला मुख्यालय पर पिछले तीन चार रोज से नरम गरम बने हुए हैं। दिन में जहां लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।वहीं शाम रात तड़के सर्द हवाएं चलने से ठंड महसूस होती है। मौसम का तापमान बढ़ने से पेड़ों पत्ते झड़ने लगे हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के अनुसार फरवरी के पहले दिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिनों दिन का पारा 30 डिग्री पर पहुंचने के बाद वापस 28 डिग्री पर आ गया है। जबकि रात का तापमान अभी भी स्थिर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावनाएं हैं, इसके तापमान में गिरावट हो सकती है।
अचानक हुआ मौसम में बदलाव….
हालांकि 15 फरवरी के बाद दिन और रात के तापमान में एकाएक इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आ रही हवा का रूख बदल गया है। इस वजह से शहर में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।
रात का तापमान अभी भी बना हुआ है स्थिर….,
मौैसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिन में बढ़े तापमान का असर शाम में अभी हाल ज्यादा नहीं है। रात का तापमान भी अभी 15 डिग्री से अधिक नहीं पहुंचा है। इसका कारण कम नमी है। अभी नमी रात में नमी 41% बनी हुई है। इसके माहौल में ठंड घुली हुई है। हालांकि पिछले दिनों जैसे पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से आम लोगों को राहत जरूर मिली है।

Related Articles

Back to top button