Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜❀┈┉☆…हरि ॐ…☆┉┈❀⚜
🔮 जून माह में कौन-कौन से पर्व-त्योहार, जानें शुभ तिथि और पूरी लिस्ट
📖 ज्योतिष आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, जून का महीना बहुत ही शुभ और सर्व श्रेष्ठ माना गया है। ज्येष्ठ माह का अंत आषाढ़ महीने में होता है। बता दें कि धार्मिक मान्यताओं में ज्येष्ठ माह का बहुत ही विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह से किसी भी कार्य की शुरुआत अच्छी होती है।
▪️ बता दें कि ज्येष्ठ माह में कई सारे पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। इन पर्व-त्योहारों का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है। इस माह में कई सारे धार्मिक और महत्वपूर्ण व पवित्र त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे बता दें कि सनातन धर्म में हर माह में किसी न किसी देवी देवता की पूजा की जाती है।
▪️ ऐसे में ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा होती है। इस माह में पड़ने वाला मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि जून माह में कौन-कौन से पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। आइए आचार्य श्री गोपी राम से विस्तार से जानते हैं।
🌞 जून 2024 पर्व और त्योहार :
👨🏻🦰 1 जून – इस दिन शनिवार पड़ रहा है और इस दिन गुरु ग्रह पूर्व में उदय होंगे.
🤽🏻 2 जून – रविवार को जल क्रीड़ा एकादशी व्रत रखा जाएगा.
⚜️ 4 जून – मंगलवार को महाशिवरात्रि और भौम प्रदोष व्रत रहेगा.
👹 6 जून – गुरुवार को वट सावित्री का व्रत और शनि जयंती मनाई जाएगी.
🕉️ 8 जून – शनिवार के दिन रंभा तृतीया का पर्व मनाया जाएगा.
🐁 10 जून – सोमवार को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा.
🫅🏻 11 जून – मंगलवार के दिन श्री महादेव विवाह का पर्व मनाया जाएगा. यह उत्कल प्रदेश में मनाया जाएगा.
☸️ 12 जून – बुधवार को शीतला षष्टि या अरण्य षष्टि का पर्व है.
👰🏻♀ 14 जून – शुक्रवार के दिन मां धूमावती जयंती मनाई जाएगी.
⚜️ 15 जून – शनिवार को महेश नवमी का पर्व रहेगा.
🌊 16 जून – रविवार के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा.
🚩 17 जून – सोमवार को निर्जला एकादशी या रुक्मणी एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
⛄ 21 जून – शुक्रवार के दिन चंपक चतुर्दशी का व्रत होगा.
🌝 22 जून – शनिवार को स्नान दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी.
🐀 25 जून – मंगलवार के दिन अंगारक चतुर्थी का पर्व होगा.
🎱 28 जून – शुक्रवार को आषाढ़ कृष्ण कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.
🪐 29 जून – शनिवार के दिन बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होगा.
💁🏻 इन ग्रहों की बदलेगी चाल
🪐 मंगल गोचर का मेष राशि में गोचर- 1 जून 2024
🌤️ बुध अस्त 2024- 2 जून 2024
💫 बुध उदय- 25 जून 2024
❄️ शुक्र का मिथुन राशि में गोचर- 12 जून 2024
⭐ बुध का मिथुन राशि में गोचर- 14 जून 2024
☄️ बुध कर्क राशि में गोचर- 29 जून 2024
🌞 सूर्य का मिथुन राशि में गोचर- 15 जून 2024
🪐 शुक्र अस्त- 29 जून 2024
👺 शनि वक्री 2024- 29 जून 2024



