मध्य प्रदेश

बिना हेलमेट बाइक चालकों पर कार्यवाही, 10 के बनाए चालान

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया ने शुक्रवार की शाम 4 बाजे थाना परिसर के सामने चेकिंग अभियान चलाया। एएसआई रामाशीष और अभिषेक राय भी मौजूद रहे। इस दौरान बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई 10 मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे गए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए दी गई। समझाया गया कि सड़क हादसों में बढ़ोतरी के कारण कई लोगों की जान जा रही है सभी को हेलमेट लगाने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई । घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहने इससे न सिर्फ खुद की बल्कि परिवार की भी सुरक्षा होगी ।अभियान के दौरान थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया समेत पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button