मध्य प्रदेश

एक दर्जन पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना

सिलवानी थाना प्रभारी बने का प्रभार जेपी त्रिपाठी को
रायसेन । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने रायसेन जिले में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है। सिलवानी थाना प्रभारी का प्रभार कार्यवाहक निरीक्षक जेपी त्रिपाठी को सौंपा गया है, निरीक्षक डीपी सिंह थाना प्रभारी सिलवानी का पूर्व में भोपाल स्थानान्तरण हो गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक संतोष सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बेगमगंज को रक्षित केंद्र रायसेन, निरीक्षक राजीव उईके रक्षित केंद्र रायसेन से थाना प्रभारी बेगमगंज, कार्य वाहक निरीक्षक जेपी त्रिपाठी थाना प्रभारी नूरगंज से थाना प्रभारी सिलवानी, कार्य वाहक निरीक्षक विजय बहादुर सेंगर थाना प्रभारी उदयपुरा से थाना प्रभारी बम्होरी, निरीक्षक जयवंत काकोड़िया रक्षित केंद्र रायसेन से थाना प्रभारी उदयपुरा, उप निरीक्षक राजकुमार चौधरी थाना प्रभारी बम्होरी से थाना बेगमगंज, उप निरीक्षक हरिओम अस्ताया थाना प्रभारी देवरी से चौकी प्रभारी सेंडोरा, उप निरीक्षक जयदीप भदौरिया थाना बरेली से थाना प्रभारी देवरी, उप निरीक्षक केशव शर्मा थाना बेगमगंज से रक्षित केंद्र रायसेन, उप निरीक्षक श्रद्धा उईके रक्षित केंद्र रायसेन से थाना बरेली, कार्य वाहक उप निरीक्षक अमर सिंह धाकड थाना बम्होरी से चौकी प्रभारी गढ़ी, कार्य वाहक सहायक उप निरीक्षक हरिओम राणा चौकी प्रभारी नकतरा से थाना सुल्तानपुर, कार्य वाहक सहायक उप निरीक्षक रामचरण परते चौकी प्रभारी गढी से चौकी प्रभारी नकतरा बनाए गए है।

Related Articles

Back to top button