मध्य प्रदेशराजनीति

बड़वारा विधायक एवं नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष आशीष चौरसिया का बाँकेबिहारी दवाखाना में स्वागत

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक डॉ. आशीष शुक्ला ने भाजपा जनों का भव्य स्वागत किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बाँके बिहारी दवाखाना में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक डॉ. आशीष शुक्ला ने बड़वारा से भाजपा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष आशीष चौरसिया तथा अन्य भाजपा जनों का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया और एक-दूसरे से मिलकर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की ।
स्वागत समारोह के बाद, डॉक्टर आशीष शुक्ला ने उपस्थित सभी जनों को स्वल्पहार कराया और पार्टी की आगामी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और समाज के प्रति पार्टी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और पार्टी के समर्थकों से मिलकर आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने भाजपा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमेशा से जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों पर काम करते आए हैं, और यही पार्टी की असली ताकत है।
कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉक्टर आशीष शुक्ला ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में पार्टी की प्रगति के लिए सभी को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी ।इस दौरान योगेंद्र सिंह ( दादा ठाकुर ) राकेश त्रिपाठी,विजय दुबे, अनिल सिंह बागरी, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, युवा मोर्चा सुशांक चौरसिया, वैभव चौरसिया, जीतेन्द्र अरोरा, जगन्नाथ मांझी, सोनू गौतम, सुशील सोनी, अनिल नामदेव, दिन्नू गुप्ता सहित बड़ी संख्या मैं भाजपा जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button