मध्य प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन मध्य प्रदेश की एडवोकेट ने चुनाव जीता

प्रज्ञा बघेल पहली बार चौथी महिला बनी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
दिल्ली। दिल्ली सुप्रीम कोर्ट बार एसोसीएशन सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश की एडवोकेट प्रज्ञा बघेल ने 20 मई 25 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुऐ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सचिव पद का चुनाव बहुत मार्जिन के साथ जीत कर एक इतिहास रच दिया है.। एडवोकेट प्रज्ञा बघेल सुप्रीम कोर्ट के 75 साल के इतिहास में सचिव का चुनाव जीतने वाली चौथी महिला हैं |
इस चुनाव में सीनियर एडवोकेट, विकास सिंह एसोसिएशन के अध्यक्ष , सीनियर एडवोकेट राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और एडवोकेट विक्रांत यादव कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए है|
सचिव के पद के चुनाव में आठ उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर थी , लेकिन प्रज्ञा बघेल ने अच्छे मार्जिन के साथ चुनाव जीत लिया | चुनाव में लगभग 2500 डाले गए.; इनमे से 1241 वोट प्रज्ञा बघेल के पक्ष में गए | इस प्रकार डाले गए वोट के 50% वोट पाकर वह व्हुनाव में विजयी हुई |
एडवोकेट प्रज्ञा बघेल सेवानिवृत्त आई.ए.एस, अधिकारी एल.एस. बघेल की पुत्री हैं। एल एस बघेल सतना जिले के रामपुर बघेलान के निवासी हैं | एडवोकेट प्रज्ञा ने सिंधिया कन्या विद्यालय , ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुणे के प्रतिष्ठित लॉ कालेज, आई.एल.एस. कालेज से वर्ष 2002 में बी.ए.एलएल.बी. की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत करना शुरू किया | वह स्वतंत्र रूप से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहीं हैं ; वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकार्ड भी हैं |

Related Articles

Back to top button