पटवारी 40 हजार रुपए की रिश्वत के साथ लोकायुक्त के शिकंजे में

पारिवारिक बंटवारे हेतु मांगी गई थी घूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले की ढीमरमेटा तहसील में पारिवारिक बंटवारा नामा हेतु पटवारी द्वारा मांगी गई 40 हजार रुपए की रिश्वत भारी पड़ गई।
आवेदक- निर्दोष सारेयाम ग्राम निवासी ढीमरमेटा,पोस्ट एवं तहसील चाद जिला छिंदवाड़ा ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थीं। जबलपुर लोकयुक्त के द्वारा
आरोपी हीरालाल चौरे पटवारी हल्का नंबर 24 पता तहसील कार्यालय चाद जिला छिंदवाड़ा को दिनांक 21 मई 2025 को तहसील कार्यालय चांद जिला छिंदवाड़ा में रिश्वत राशि- ₹ 4,0000/-
आवेदक निर्दोष सरयाम के द्वारा पारिवारिक जमीन के बंटवारे एवं पावती हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था बंटवारे एवं पावती बनाने के एवज में हल्का पटवारी हीरालाल चौरे द्वारा आवेदक से ₹40000 की रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के समक्ष की थी। शिकायत की तस्दीक उपरांत बुधवार पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में-निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक नरेश बेहरा, निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् अन्य दल मौजूद था।



