मध्य प्रदेश
10 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायाधीश संग अधिवक्ताओ ने योग किया

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा तहसील न्यायालय सेवा प्राधिकरण समिति के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिहोरा में 10 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग आसान किया गया । 21 जून योग दिवस पर सिहोरा वासियों को सर्वप्रथम योग के महत्वो से परिचित कराने वाली योगगुरु सांत्वना मुखर्जी के माध्यम से न्यायलय परिसर के निरंकारी भवन में योग का प्रशिक्षण देते हुए योग के महत्व और निरोगी व स्वस्थ काया के महत्त्व को योग आसान कर परिचित कराया गया। इस कार्यक्रम में सिहोरा न्यायधीशों सहित अधिवक्ता एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही संत निरंकारी भवन में निरंकारी मंडल के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम योग व ध्यान का लाभ उठाया।
उर्वशी यादव, सुधांशु सिन्हा, दीपशिखा दांगी, न्यायाधीश के साथ अधिवक्ता साधना जैन, रमेश पटैल के साथ अन्य कर्मचारी इस दौरान उपस्थिति रहें!



