भावेश पुरोहित की मौत का मामला : परिजनों ने होटल मालिक, महिला मित्र और सांची पुलिस की मिलीभगत का लगाया आरोप
महिला मित्र के साथ रुके होटल जैन श्री सांची में भावेश की साइलेंट हार्ट अटैक से हुई थी मौत, वैलेंटाइन -डे मनाने का कहकर घर से निकले थे, मृतक के परिजन बोले घर से 11 लाख रुपये लेकर निकले थे भावेश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सांची की होटल जैनश्री में उमरिया के सरपंच प्रतिनिधि व भाजपा नेता भावेश पुरोहित सागर निवासी एक महिला मित्र के साथ रुके थे।शनिवार की रात एक होटल में कमरा बुकिंग कर महिला दोस्त के साथ ठहरे हुए थे। होटल में रुके सरपंच प्रतिनिधि उमरिया व भाजपा नेता पुरोहित की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इसका खुलासा साेमवार को आए शॉट पीएम रिपोर्ट में हुआ है। रविवार को होटल जैन श्री सांची के रूम नंबर 203 में पलंग से नीचे गद्दे पर 38 साल के भावेश पुरोहित बेसुध मिले थे। वह सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर काम करते थे और काफी एक्टिव शख्स थे। पहले वे कांग्रेस पार्टी में थे, बाद में सिंधिया समर्थक होने की वजह से स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के भाजपा में आने के बाद वे भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। वे अपने घर से वेलेंटाइन डे -मनाने की बात कहकर निकले थे। 13 फरवरी को सुबह उनका शव होटल जैनश्री सांची में संदिग्ध अवस्था में मिला था।सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजन शव को उमरिया पंचायत के झिरनियां पैतृक ग्रह ग्राम लेकर पहुंचे और वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना प्रभारी एमएल भाटी सहित पुलिस ने होटल के कक्ष में सोमवार को दूसरे रोज पहुंचकर जांच पड़ताल भी की है। सांची में थाने में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में लिया है। भावेश के साथ रूम में रुकी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी एफबी पर भावेश से दोस्ती हुई थी और भावेश और महिला के बीच इश्क परवान चढ़ा। वह भावेश से प्यार करने लगी थी। बताया जाता है कि भावेश अपनी महिला मित्र को हर महीने उसके बैंक खते में 10 से 15 हजार रुपये देता था। वह महिला सागर से सांची विदिशा मिलने भावेश के पास आती रहती थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि भावेश की पत्नी को उसकी महिला मित्र ने ही मौत की जानकारी मोबाइल फोन पर दी है।
मृतक के भाई अमित भावेश ने एसपी विकाश कुमार शाहवाल से होटल संचालक और महिला पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मृतक भावेश पुरोहित के भाई रितेश पुरोहित ने घटना को लेकर सांची थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरे भाई भावेश ने 11 फरवरी से 13 फरवरी तक के लिए होटल जैनश्री में रूम बुकिंग कर किराए से लिया था। भावेश मेरे द्वारा घर से 11 लाख रुपए लेकर आया था और महिला और उसके बच्चों के साथ कमरे में रुका था। घटना को लेकर महिला और होटल संचालक पर शक है। पुलिस द्वारा इन पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।



