मध्य प्रदेश

सकल ब्राह्मण महासमिति में रुद्रांश शर्मा को ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया

8 जून को सामूहिक विवाह को लेकर बैठक होगी
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी में 720 में से 700 नंबर प्राप्त करने वाल रूद्रांश शर्मा को सकल ब्राह्मण महासमिति के द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान श्रीफल, स्मृति चिन्ह, शाल, भगवा ध्वज, तुलसी पौधारोपण देकर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष एस के शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला समिति की अध्यक्षा बीना भारद्वाज, भार्गव समाज के अध्यक्ष परमानंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्यामबाबू शर्मा, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण महासभा के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्राह्मण सभा मुरार के कार्यवाहक यतीन्द्र तिवारी मंचासीन थे।‌ संचालन हेमंत एडिशन शर्मा ने किया। आभार श्याम बाबू शर्मा ने माना।
समिति अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा में आर्थिक रूप से सहयोग डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, कपिल मुनि महाराज, अनीता रिछारिया, गिरिराज गुरु, डॉ मुन्नालाल शर्मा, रामनारायण मिश्रा, श्यामबाबू शर्मा, मनोज त्रिपाठी, तीरथ मिश्रा, हेमंत एडिशन शर्मा केवल ग्यारह पदाधिकारियों के अलावा किसी से भी कोई भी सार्वजनिक धनसंग्रह चंदा नहीं किया गया है। इसी प्रकार भगवान श्री परशुराम गाथा में डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, डा ओएन कौल, डॉ हरिमोहन पुरोहित के अलावा कोई भी सार्वजनिक धनसंग्रह चंदा नहीं किया गया है। 14 जुलाई को निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए भी किसी भी प्रकार सार्वजनिक धनसंग्रह चंदा नहीं किया जाएगा।
मुख्य अतिथि एस के शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों द्वारा एक हजार पौधारोपण किया जाएगा।
अध्यक्षीय आसन्न से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए महासमिति द्वारा रूद्रांश शर्मा को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। भविष्य में ओर भी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष से अधिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में इस वार भडया नोमी को चेम्बर आफ कामर्स भवन में निशुल्क विवाह होगें।
महिला समिति की महामंत्री सुधा दीक्षित ने कहा कि 16 जून को गंगा दशहरा पर सनातन धर्म मंदिर परिसर में सायं काल ठीक 5 बजे से संगीतमय सत्यनारायण कथा, ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन महिला समिति का शपथग्र‌‌‌हण समारोह विशाल रूप से मनाया जाएगा। 8 जून को सायंकाल ठीक 6 बजे सभी विप्रजन मातृशक्ति युवा शक्ति की बैठक ऊंट पुल पाटनकर बाजार लश्कर पर आयोजित की गई है। जिसमें कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर एसके शर्मा, श्याम वावू शर्मा, डा. जयवीर भारद्बाज, डा.मुन्नालाल शर्मा, प्रकाशनारायण शर्मा, रमन चतुर्वेदी, एस.के .दीक्षित, हेमन्त शर्मा, रुद्रांश शर्मा, परमानंद शर्मा. प्रमोद शर्मा, अजय शर्मा, यतीन्द्र तिवारी, वीना भारद्बाज, सीमा समाधिया, रेनू शर्मा, सुधा दीक्षित, रमन चतुर्वेदी एडवोकेट ने एक हजार पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button