खेल

भोजपुर प्रीमियर लीग नाईट टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.सुन्दरलाल पटवा जी की पुण्य स्मृति में शुभम खटीक मित्र मंडल द्वारा 1 नवम्बर से आयोजित रात्रि क़ालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजक किया जा रहा है जानकारी देते हुए शुभम खटीक ने बताया कि हम भोजपुर विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए सौग़ात लेकर आए हैं। जिसमें विजेता को नगद 1 लाख और उपविजेता को 51 हज़ार रूपेय की इनामी राशि जिसमें साथ ट्रोफ़ी भी शामिल है। और मेन ऑफ़ द सिरीज़ के रूप में होंडा एक्टिवा उपहार स्वरूप दी जाएगी अभी तक कुल 17 मैच हो चुके हैं। आख़िरी मुक़ाबलों में एकता इलेवन बनाम ट्विन्स ब्रदर्स दूसरा मुक़ाबला मुंडला इलेवन बनाम गोपाल स्पोर्ट्स और फ़्रेंड्ज़ इलेवन बनाम एच एम एकता के विरुद्ध खेला गया जिसमें ट्विन्स ब्रदर्स ,गोपाल स्पोर्ट्स, एच एम एकता ने विजयी प्राप्त कर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई आयोजन। में प्रतिदिन नगर सहित आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठजन अतिथि के रूप में दे रहे दस्तक बढ़ा रहे खिलाड़ियों का उत्साह इसी बीच दर्शकों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती नज़र आ रही है।

Related Articles

Back to top button