बिना मुडेर के कुएं में गिरी गाय, बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने बचाई जान

4 घंटे की मशक्कत के बाद मिली सफलता
सिलवानी। सोमवार को बम्होरी कस्बे के ग्राम उषापुर में सड़क किनारे बने करीब 30 फीट गहरे खुले कुएं में गाय गिर गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाला।
कार्यकर्ताओं ने कुएं में उतरकर रस्सियों व अन्य साधनों का उपयोग करते हुए गाय को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद गाय का उपचार कराया गया और चारे-भूसे की व्यवस्था भी की गई। इस मानवीय कार्य से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।रेस्क्यू अभियान में बजरंग दल संयोजक धर्मेंद्र लोधी, विश्व हिंदू परिषद मंत्री आयुष शर्मा, कार्यकर्ता देवेंद्र साहू राज लोधी, ललित लोधी सुमित धाकड़ और सौरभ रैकवार विशेष रूप से शामिल रहे।



