मध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस सिलवानी में भव्य रूप से मनाया गया

सिलवानी। पूरे विश्व में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस सोमवार को सिलवानी प्रखण्ड में उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर विभाग मंत्री दौलत जी लोगवानी विदिशा विभाग मंत्री एवं प्रांतीय कार्यकर्ता महेश जी नामदेव प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने मार्गदर्शन और विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने सनातन धर्म एवं माँ भारती की रक्षा हेतु संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों पर आगे भी चलते रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

One Comment

Back to top button