मध्य प्रदेश
बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह नर्मदा नहर में डूबे बच्चियों के परिजनों से मिले व सहायता राशि प्रदान की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमारियापान के समीप ग्राम परसवारा में नर्मदा नहर में दुखद घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे । नर्मदा नहर में नहाते समय दो बच्चियों की नहर में डूब गई व एक बच्ची का अभी तक कोई पता नहीं चला है एनडीआरएस की टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी है । क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा उच्चाधिकारियों से संपर्क कर गोताखोर बुलाए गए है जिससे की जल्द से जल्द बच्ची मिल सके।
इसके पश्चात विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह दुखी परिवार से मिले व परिवारजनों को सहायता राशि प्रदान की एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, जितेन्द्र अरोरा, प्रमोद गुप्ता, कोमल गोस्वामी, दिनेश असाटी आदि रहे।



