क्राइम

लोडिंग ऑटो में 57 लीटर अवैध शराब जप्त, देर रात्रि कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में आगामी पर्व होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय जबलपुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था। जिस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन पर एसडीओपी पाटन एवं थाना प्रभारी पाटन के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विपिन तिवारी और उनकी टीम द्वारा दिनांक 8-3-25 मार्च को आरोपी शंभू प्रसाद बर्मन पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद बर्मन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जरौंद सहित आरोपी शंभू पटेल उर्फ रचित पटेल पिता बेनी प्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम ढूंढी थाना पाटन के द्वारा एक नीले रंग की बिना नंबर की लोडिंग ऑटो में करीब 57 लीटर अवैध शराब कीमत लगभग 55000 रुपए एवं उक्त नीले रंग की लोडिंग ऑटो को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध शराब परिवहन करते पाए जाने पर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (२) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button