बिरसा मुंडा बलिदान दिवस मनाया और मंडल कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी भाजपा मंडल में बिरसा मुंडा बलिदान दिवस मनाया। साथ ही सिलौंडी भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल प्रभारी जितेंद्र अरोरा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, मंडल मंडल उपाध्याथ सीमा भरत शुक्ला, संतोष विश्वकर्मा,
अरविंद तिवारी, सोनू दुबे आदि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सहित ग्राम की महिलाओं ने भगवान बिरसा बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने सभी ग्रामीणों से समरसता के साथ मिलकर अपनी मातृभूमि, संस्कृति की रक्षा करने का आग्रह किया।
मंडल कार्यशाला में जून माह के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देकर रूपरेखा पर चर्चा हुई ।
इस अवसर रमन चमपुरिया, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, अंकुल बैरागी, सचिन साहू, आनंद साहू नेगाई, नरेश साहू नारायणसिंह आदि मौजूद रहें।



