पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई जन्मजयंती
सिलवानी। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर क्षेत्र के विधायक रामपाल सिंह राजपूत एवं मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी पूर्वी क्षेत्र सिलवानी के निर्देशानुसार हर पोलिंग पर मुऑर, पट्ठा, जैतपुर , हिनोतिया, चिचोली, पिपरिया मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण पटेल का कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष मयंक रघुवंशी, मदनमोहन शर्मा, शिवदीप पटेल, देवराज रघुवंशी, शुभम पटेल, शंभू रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, बृजेंद्र रघुवंशी, रत्नेश रघुवंशी, सुखराज रघुवंशी, चतुर्भुज विश्वकर्मा, प्रशांत रघुवंशी, गब्बर सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।