रक्तदान शिविर वा लोक कल्याण मेले के हुआ भव्य आयोजन

हितग्राहियों को मिली खुशियों की सौगात प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार और पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत सांची विधानसभा के विधायक डॉ प्रोग्राम चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत
102 जोड़ों को सिंगल क्लिक से 49 लाख 98 हजार की राशि मिली। लोक कल्याण मेला में पथ विक्रेताओं, वृद्धजनों और जरूरतमंद परिवारों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला
सिलवानी। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को नगर के सांदीपनी स्कूल प्रांगण में लोक कल्याण मेला और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। एक ओर युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संकल्प लिया, वहीं दूसरी ओर हजारों हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी नारायण सिंह पवार, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 102 जोड़ों को प्रति जोड़ा 49,000 रुपये, कुल 49 लाख 98 हजार रुपये सिंगल क्लिक से वितरित किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 65 पथ विक्रेताओं को 15 से 50 हजार रुपये तक ऋण स्वीकृत हुए। सामाजिक सुरक्षा योजना में वृद्धजनों को मासिक 600 रुपये पेंशन की सुविधा मिली, वहीं संबल योजना में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन हुआ।
प्रभारी मंत्री पवार ने रक्तदान को “महादान बताते हुए युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि ऐसे मेले समाज में एकता और सहानुभूति की भावना को बढ़ाते हैं। मेला स्थल पर समृद्धि योजना के तहत हितग्राहियों की प्रोफाइलिंग भी की गई। कार्यक्रम ने जहां जरूरतमंदों की जिंदगी में मुस्कान भरी, वहीं युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष तरूवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकान्त शुक्ला, राजपालसिंह राजपूत, भाजपा नेता विभोर नायक, विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, हरनाम सिंह लोधी, पप्पू ठाकुर, गोपाल सिंह राजपूत, संजय मस्तना, संतोष जैन वकील, सलीम काजी, प्रदीप कुशवाहा, मिलन जैन, संदीप शर्मा, अजमेर यादव, पुनीत समैया, लखन चंदेल, सुरेंद्र पटेल, सत्यपाल धाकड़, दीपेश समैया, देवेंद्र रघुवंशी डूंगरिया, राजेश राय,
मन्नू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



