मध्य प्रदेश

वसूली में जिला स्तर पर चिचोली को दूसरा स्थान, समिति प्रबंधक जगदीश प्रसाद रघुवंशी हुए सम्मानित

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन की 59वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
सिलवानी । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन की 59वीं वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक के प्रशासक तथा शाखा सिलवानी के शाखा प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिले की विभिन्न समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा वसूली के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि चिचोली सेवा सहकारी समिति ने किसान भाइयों के सहयोग एवं समिति प्रबंधक जगदीश प्रसाद रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर समिति प्रबंधक रघुवंशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त कर समिति के समस्त अधिकारीगण, कृषक बंधु एवं सहकारिता से जुड़े सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
चिचोली समिति ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक प्रबंधन, कृषक भाइयों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

Related Articles

Back to top button