मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का अल्प प्रवास डुमना आगमन 22 को

कटनी जिले के साउथ रेल्वे स्टेशन के उद्घाटन में लेंगे भाग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गुरुवार 22 मई को संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल आएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गुरुवार की सुबह 8.15 बजे सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ भोपाल से विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आएंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं सांसद विष्णुदत शर्मा सुबह 8.25 बजे कार द्वारा कटनी प्रस्थान करेंगे और कटनी में सुबह 10 बजे अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button