मध्य प्रदेश

CM Rise School के बच्चों से एसडीएम ने किया संवाद

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में गाडरवारा की एसडीएम सृष्टि देशमुख ने बच्चों से संवाद किया। स्कूल की प्रार्थना सभा में उपस्थित हुई आएएस सृष्टि देशमुख ने स्कूल बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल समय में अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से सचेत करते हुए अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब वो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी तब तक उनका सोशल मीडिया पर कोई एकाउंट नहीं था. स्कूली बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक साधना स्थापना ने भी बच्चों को अपने कैरियर निर्माण हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सीके विश्वकर्मा, वरिष्ठ शिक्षक वेणीशंकर पटेल, मनीष तिवारी, भानु प्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, चंद्रशेखर बसेड़िया, पूनम बसेड़िया, पुष्पा सिलावट, मोनिका राय, मनीषा चौकसे, दीपाली वर्मा के साथ स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button