CM Rise School Silwani में हुआ सृजन 2023 का अयोजन
सिलवानी। शिक्षा की बदौलत न केवल सामाजिक तस्वीर बदलती है, बल्कि विकास को सही दिशा देने के लिए भी शिक्षा एक मजबूत हथियार है। मंगलवार 7 फरवरी 2023 को सेठ अमरचंद समैया सीएम राइज विद्यालय सिलवानी में “सृजन 2023” के अयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सिलवानी की अध्यक्ष रेशु विभोरकांत जैन ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में इतना दम है कि इससे व्यक्ति अच्छे और खराब में अंतर करना आसानी से सीख जाता है।
सेठ अमरचंद समैया सीएम राइज विद्यालय सिलवानी में “सृजन 2023” के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विभोरकांत जैन ने कहा कि शिक्षा ही है, जो किसी भी प्रदेश के भविष्य को तय करती है। बस शर्त ये है कि इसके लिए स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो और शिक्षा की गुणवत्ता बरकरार हो। सी एम राइज स्कूल मुख्यमंत्री जी की एक महत्वाकांक्षी योजना है। हम सबको मिल कर इसे सफल बनाना है। सीएम राइज स्कूल से उच्च कोटि के नागरिकों का सृजन होगा।
विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई लिखाई का माहौल मिलते ही शिक्षा में रूचि नहीं लेने वाले बच्चे भी कुछ न कुछ नया सीख कर घर लौटते हैं। ऐसे बच्चों में धीरे धीरे शिक्षा का उजियारा अपना असर अवश्य दिखाने लगता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य एन.पी. शिल्पी ने कहा कि बीते दो सालों में देशभर में छाये संकट और उसकी वजह से पैदा हुई आर्थिक परेशानियों, निजी स्कूलों की महंगी फीस आदि की वजह से कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में करवाया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों और पालकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
“सर्जन 2023” के अंतर्गत प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और पालकों ने भाग लिया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति पर पुरस्कार दिए गए और कार्यक्रम में गतिविधियों में सम्मिलित प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रत्ना शुक्ला एवं अजय कुमार चौरसिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के मॉडल बनाकर प्रदर्शनी भी लगाई जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने सीएम राइज स्कूल योजना की सराहना की। कई पालकों ने विगत 10 महीनों में विद्यार्थियों में आए बदलाव पर खुलकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एन.पी.शिल्पी, एस.एस. राजपूत, स्वतंत्र कुमार नेमा, राजेंद्रकुमार विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, कृष्ण पाल राजपूत, रामकुमार यादव, नीरज शांडिल्य, राकेश धाकड़, राजीव साहू, मोहम्मद तारिक खान, अर्चना मिश्रा, सारिका जैन, अनवरी खानम, हरी प्रसाद अहिरवार, सत्येंद्र रघुवंशी, प्रशांत रैकवार, कुमारी शिवांगी सोनी, मोनू गौर, सोनू कुशवाहा, आरिफ खान सहित अनेक पालक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



