पर्यावरणमध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने किया पौधारोपण, नगर को स्वच्छ और हरित बनाने की पहल

सिलवानी। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए मंगलवार को रायसेन जिले के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे द्वारा सिलवानी नगर में वार्ड 4 शिवाजी नगर स्थित डिवाइडर पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। डिवाइडर पर पौधारोपण कर नगर को हरा भरा एवं आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में यह प्रयास एक प्रेरणास्पद पहल है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।
पौधारोपण कार्यक्रम में एसडीएम हर्षल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, मोनू मतांबर, पार्षद प्रदीप कुशवाहा गुड्डू भाई, दिनेश चौरसिया, सिद्धार्थ समैया, नगर परिषद सीएमओं ऋषिकांत यादव, नगर परिषद के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के सदस्य, समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button