मध्य प्रदेश

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक महिला चार घायल, रैफर

एक बाइक पर तीन लोग सवार थे दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति
सिलवानी। मंगलवार दोपहर स्टेट हाईवे-15 सिलवानी–बरेली मार्ग पर स्थित नीगरी मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को सिलवानी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमरिया निवासी राधेश्याम पिता कारेलाल उम्र 22 साल, करण सिंह पिता हल्केवीर उम्र 55 साल और कल्लू बाई पति देवीसिंह उम्र 40 साल बाइक से सिलवानी जनसुनवाई में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। नीगरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद जब वे मुख्य सड़क पर आ रहे थे तभी बम्होरी वर्धा निवासी जसवंत रघुवंशी पिता भगवान सिंह रघुवंशी उम्र 85 साल अपनी बाइक से सिलवानी की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। गया था जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button