शहर का बेटा बना कलेक्टर जगह -जगह हुआ स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के दूरस्थ गांव देहगवां निवासी किसान व व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के पुत्र अभि जैन का 2024 यूपीएससी में 34 वां स्थान हासिल कर के कलेक्टर पद शुशोभित करने पर आज प्रथम नगरागमन पर जगह – जगह पुष्प मालाओं से पूर्व नपाध्यक्ष शिखर चंद्र जैन , राजकुमार जैन प्रिंस एडवोकेट, जयकुमार जैन, राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, रानू जैन, भानू जैन, सुरेश ताम्रकार, उनके बड़े पापा निर्मल जैन सहित पांचों पुत्रों एवं नगर के अन्य लोगों ने स्वागत किया।
वहीं पूर्व शासकीय अधिवक्ता बद्रीविशाल गुप्ता के निवास स्थान पर भी उनकी भव्य अगवानी के साथ उन्होंने ने परिजनों एवं अधिवक्ता साथियों के स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर अभि जैन ने बताया कि मम्मी -पापा का सपना उन्हें बहुत ऊंचाई पर देखने का था। पारिवारिक पृष्ठभूमि ठेठ ग्रामीण अंचल की होने के कारण बचपन में पहले तो उन्हें लगता था कि पापा की तरह ही व्यापार करना होगा लेकिन पापा का सपना अपने बच्चों को बहुत ऊंचाई पर होने का था तो वो हम दोनों भाइयों ने साकार करके उनका कर्ज उतारा है।
जीवन में सभी स्टूडेंट्स कुछ ना कुछ करते हैं लेकिन पाता वो ही जो लीक से हटकर कुछ कर गुजरते है। जीवन में मुश्किल कुछ भी नहीं है, उसे पाने की जिद ओर जुनून से अपना निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ओर मैंने भी ईश्वर की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद से कर दिखाया।
बेगमगंज मेरु जन्मभूमि है लेकिन भोपाल कर्मभूमि है।
भविष्य में ईमानदारी और निष्पक्षता से देश सेवा के साथ पीड़ित ओर शोषित लोगों की निस्वार्थभाव से सेवा करना ही मेरा मकसद है।



