हाजी मिर्जा उवैस बेग के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र के प्रतिष्ठित माला परिवार के सदस्य हाजी मिर्जा उवैस बेग, माला पंचायत के पूर्व सरपंच मिर्जा अनवार बेग के भाई, व वर्तमान सरपंच मिर्जा आसिफ बेग के चाचा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। जानकारी लगते ही रात्रि में ही सभी वर्गों के लोग उनके निवास पर शोक संवेदना के लिए एकत्रित हो गए।
मंगलवार को सुबह 11 बजे उनका जनाजा निज निवास से पीराशाह वाली मस्जिद के मैदान ले जाया गया जहां जनाजे की नमाज अदा करने के बाद मलंग शाह का तकिया वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कि किया गया।
उनके जनाजे में भारी संख्या में सभी धर्मों के लोग एवं राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए।
समाज की सर्वोच्च संस्था मजलिसे शूरा, जमीयत उलेमा, समाज सेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, मंसूरी समाज संगठन, न्यू यंग मोमिन ग्रुप, न्यू स्टार ग्रुप, झंडा क्रिकेट क्लब आदि ने खिराजे अकीदत पेश की है।



