अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस को लेकर बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अवंतिका बाई लोधी बलिदान दिवस को लेकर लोधी महासभा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के वलिदान के उपलक्ष में विशाल बाइक रैली के आयोजन और वीरांगना अवंती बाई लोधी की मूर्ति पर मालयार्पण का निर्णय लिया गया।
बैठक का आयोजन जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह लोधी के मकान वृंदावन धाम में किया गया सभी जातीय बंधुओ से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सिंह लोधी, बृजेंद्र सिंह बडेदा, जाहर सिंह लोधी, मजबूत सिंह लोधी, पार्षद बृजेश कुमार लोधी , चंद्रेश सिंह लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह लोधी, लोधी समाज अध्यक्ष दिनेश सिंह ने लोधी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील सचिव अनिरुद्ध सिंह लोधी, आलोक संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी, सुल्तान सिंह , रोहित सिंह लोधी, देशराज लोधी, गंधर्व सिंह लोधी, बिट्टू लोधी, सचिव घुरकट लोधी, हरिओम पटेल, सरपंच देवी सिंह, दिनेश लोधी, जय करण लोधी, अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।



