पर्यावरणमध्य प्रदेश

12 जून से प्री- मानसून की बारिश की संभावना : हल्के बादलों के बीच हवाओं की गति भी सामान्य 12 से 19 किमी प्रतिघंटा रहेगी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
उत्तर-पश्चिम से चल रही हवाओं की गति सामान्य रहने और आसमान साफ होने से गर्मी जमकर सता रही है। बादलों की आवाजाही शुरू होते ही उमस परेशान करने लगती है। भीषण गर्मी के चलते शहर में जलसंकट भी गहराता जा रहा है। ऐसे में एक राहत देने वाली खबर आई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 10 से 12 जून के बीच प्री- मानसून की बारिश हो सकती है। इस दौरान शाम के समय आसमान में हल्के, मध्यम घने आकार के बादल छाए रहेेंगे। वहीं, हवाओं की गति भी सामान्य 12 से 19 किमी प्रतिघंटा रहेगी।
कमजोर बारिश की आशंका….
मानसून सक्रिय होने में होगी देरी
मौसम विशेषज्ञों को कहना है कि पहले जो अनुमान मिल रहे थे, उसके अनुसार इस वर्ष मानसून निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व आएगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम से चली हवाओं के कारण प्री मानसून की बारिश मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जून के बीच हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होता है तो मौसम विशेषज्ञ प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि उत्तर- पश्चिम मानसून के सक्रिय होने पर कमजोर बारिश की आशंका है।
240 हैंड पंपों ने पानी उगलना किया बंद….
शहर में 240 से अधिक हैंडपंपों में से अधिकांश हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं। वहीं, नलकूपों से पर्याप्त पानी मुहैया करा पाने में नपा कामयाब नहीं हो पा रहा है। विभिन्न वार्डों मे सूखे कुओं में लोगोंं को आसानी से पानी मिल सके, इसके लिए नपा द्वारा न तो टैंकरों से पानी डलवा रहा है और न ही शहर में अनेक स्थानों पर रखी पानी की टंकियों में पानी भर रहा है।

Related Articles

Back to top button